हिंदी साहित्य विकास परिषद 18 सितंबर को आयोजित करेगा हास्य कवि सम्मेलन।
धनबाद । हिंदी साहित्य विकास परिषद एवं धनबाद क्लब की संयुक्त प्रस्तुति के द्वारा 18 सितंबर को हिंदी साहित्य विकास परिषद का 44 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व विख्यात कवि गण अनामिका जैन अंबर, डॉ अनिल चौबे, दिनेश दिग्गज, प्रियांशु तिवारी, बसंत जोशी आदि अपनी हास्य कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उक्त बातें संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य विकास परिषद का आज के इस भौतिकता वादी युग में 44 वर्ष पूर्ण करना अपने आप में गौरव की बात है संस्था पूरे वर्ष साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। संस्था झारखंड के रचनाकारों का वृहत साहित्य ग्रंथ प्रकाशन करने जा रही हैं।
संस्था को जल्द मिलेगा अपना भवन
संस्था की आगामी बड़ी योजना हिंदी साहित्य विकास परिषद का स्वयं का भवन बनाने का प्रयास है बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। संस्था इसी वर्ष कोयलांचल के प्रतिनिधि कवियों का काव्य संग्रह कोयले पर सुलगते शब्द भाग- 2 प्रकाशन करेगी। संस्था डेढ़ दशक से समाज के लोग एवं संस्था से जुड़े लोगों सम्मानित करती आ रही है इस वर्ष का दिलीप चंचल सेवा सम्मान वीरेंद्र भगत, बसंत हेलीवाल, अनिल सिंह, संजय खेमका को दिया जाएगा।
देश के 2 साहित्यकार सम्मानित होंगे
संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के 2 साहित्यकारों को दिलीप चंचल काव्य सामान से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष का काव्य समान अनामिका जैन अंबर, दिनेश दिग्गज को प्रदान किया जाएगा। चेतन गोयनका ने बताया कि आज के इस तनावपूर्ण माहौल में हास्य कवि सम्मेलन अपने आप में एक औषधि का काम करती है प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा एवं जयप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे।
