बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित हुये प्रेम कुमार।


बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित हुये प्रेम कुमार।

पटना।भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।शहनाई नवाज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की याद में शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट के तत्वाधान में बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2022 का आयोजन पटना के तारामंडल सभागार में संपन्न हुआ।इस मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया हैं।प्रेम कुमार को पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा और विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव ने मोमेंटो और पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

 प्रेम कुमार ने बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को दुनिया में शहनाई के बेताज फनकार के रूप में जाना जाता हैं।उस्ताद बिस्मिल्ला खान ने शहनाई को भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भी पहचान दिलायी।बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात हैं। 

गौरतलब हैं कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म,मनोरंजन,कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने