संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में होली मिलन समारोह का आयोजन
कतरास : रविवार को संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा छात्र-छात्राओं के साथ होली उत्सव मनाई।संस्था के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाए रखना बहुत ही आवश्यक हैं। संस्कृति से ही संस्कार का निर्माण होता है।जिससे मानव जीवन सरस बन जाता है।आज तनाव भरे जीवन में समस्याएं अनंत हैं। परंतु हमारे बच्चे अगर संस्कारवान हो तो उन पर तनाव का कोई असर नहीं पड़ता है।मौके पर संस्था के निदेशक सहदेव महतो ,मनोरमा देवी ,ऋषि कुमार ,लखन भैया ,रूपा महतो ,नेहा श्री ,निहाल रंजन ,नेतृत्व रंजन विपुल चरण शर्मा ,विनोद दास ,अर्जुन महतो राजवीर सिंह ,ऋतुराज ,मन्नू कुमार, नैंसी वर्मा ,आयुष चरण शर्मा ,आराध्या चरण शर्मा ,मानवी कुमारी ,सुहाना कुमारी ,किट्टू कुमारी ,आयुष रजवार ,अक्षत कुमार ,आराध्या केसरी ,दिव्यांश महतो ,युग आर्य ,तमन्ना कुमारी ,हरेंद्र कुमार रवानी ,राजवीर कुमार ,कविता कुमारी ,रत्नेश कुमार ,प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।
