द्विभाषी (हिंदी एवं कुड़माली) पत्रिका 'सुबोधनी' के आवरण पृष्ठ का अनावरण कुड़माली नववर्ष आखाइन जातरा के अवसर पर ऑनलाइन किया गया।
सिजुआ (कतरास) : कुड़माली भाषा - संस्कृति,पर्व-त्योहार,आदिवासी जन-जीवन,झारखंडी महापुरुष, देशभक्ति व अन्य विषयों पर आधारित वार्षिक द्विभाषी (हिंदी एवं कुड़माली) पत्रिका 'सुबोधनी' के आवरण पृष्ठ का अनावरण कुड़माली नववर्ष आखाइन जातरा के अवसर पर सोमवार को ऑनलाइन किया गया।पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. अरुण कुमार महतो प्राचार्य,शहीद शक्ति नाथ महतो महाविद्यालय सिजुआ एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद महतो 'राजेन' ने कुड़मी परिवार के दोनों व्हाट्सएप ग्रुपों के पटलों पर क्रमशः ऑनलाइन जारी किया।अनावरण कार्यक्रम में प्रधान संपादक सह प्राचार्य श्री महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि पत्रिका मुद्रण का कार्य जारी हैं। बहुत ही जल्द प्रकाशित किया जाएगा।कुड़मी परिवार के संस्थापक सह एडमिन कवि मोहिनी मोहन महतो ने कहा कुड़मी व कुड़माली भाषा- संस्कृति व अन्य विषयों से सम्बंधित मौलिक रचनाएं एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित की जा सकतीं हैं।इन्होंने आवरण पृष्ठ के डिजाइनर आर्टिस्ट मनीष कुमार महतो व कपिल कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक ओमप्रकाश महतो एवं कालीपद महतो ने ग्रुप का लोगो ऑनलाइन जारी किया और दोनों ने पत्रिका समिति को बधाई दी।पृष्ठ अनावरण कार्यक्रम में प्रभात कुमार महतो,आदिकांत महतो,सुभद्रा कुमारी,डॉ शिशिर कुमार महतो,महादेव डुंगरिआर,रतन महतो सत्यार्थी, डॉ. नरसिंह महतो,शंकर लाल महतो,गणेश्वर महतो,बलराज कुमार हिन्दुआर,देवेन्द्र नाथ महतो,धीरेन्द्र नाथ महतो, उमाकांत महतो,सरिता महतो,हरेकृष्ण हिंदआर सहित अन्य ने ऑनलाइन उपस्थित होकर सराहना की।

