हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी में जश्न मना

 

धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बांटकर एवं पटाखा फोड़ कर कांग्रेस जनों ने जश्न मनाया। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर 2024 के पहले भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है जीत निश्चित रूप से ऐतिहासिक है और लोग केंद्र सरकार के झूठ फरेब और और उनके गलत नीतियों से त्रस्त हैं।  राहुल गांधी  के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निरंतर चल रही है और इस यात्रा में कोने-कोने से लाखों लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं पर हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिला कर भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दी है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सह सोलन विधानसभा के पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हुई है देश में व्याप्त महंगाई बेरोजगारी एवं आर्थिक संकटों से लोग जूझ रहे है केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है।  मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, मंटू दास, राजू दास, हुमायूं रजा, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास,कामता पासवान, अनूप सिंह, रवि रंजन सिंह,एमके आजाद ,रामजी भगत, पप्पू सिंह,हरेंद्र साही, अरविंद सैनी ,संजीव चौहान, विकी कुमार ,प्रमोद सिंहा,सूरज वर्मा ,राहुल कुमार,मोहम्मद शाहरुख सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Manoj Kumar

Digital Journalist.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने