भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया


 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया

पलामू : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में पार्टी की जिला कमेटी की बैठक कामरेड समसुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई एवं मजदूर दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने पार्टी के साथी हामिद अंसारी,बलदेव भूइंया एवं अमेरिका के शिकागो शहर में आज ही के दिन शहीद हुए हजारों मजदूरों नक्सली बम प्लांट में छत्तीसगढ़ सुकमा में मारे गए शहीद जवानों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1886 ईस्वी में मजदूरों का जो शिकागो शहर में आंदोलन हुआ था और उसके बाद कारपोरेट घरों को झुकना पड़ा था।उसी समय महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने एक नारा दिया था कि दुनिया के मजदूरों एक हो,मजदूरों तुम्हारे पास पाने के लिए पूरी दुनिया है और खोने के लिए कुछ नहीं।जरूरत है आज काल मार्क्स के सिद्धांतों को समझने की और उसे लागू करने की।आज मजदूरों की स्थिति काफी खस्ता हो गई है। मनरेगा में कोई काम नहीं है।बालू बंद होने से पलामू जिला में हजारों मजदूर प्रतिदिन शहर में काम के लिए आकर वापस अपने घर लौट जाते हैं।लेकिन सरकार को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

पार्टी के वरिष्ठ साथी सूर्यपत सिंह ने कहा कि 1 मई 1986 को अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने अपना बलिदान दिया था और उसी बलिदान के बदौलत दुनिया में मजदूरों को 8 घंटा काम करने का अधिकार मिला।उस अधिकार को भी बड़े कॉरपोरेट खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं और जिसके तहत मोदी सरकार ने भी चार लेबर कोर्ट लागू करके मजदूरों का शोषण करने के का रास्ता साफ कर दिया।जिसके खिलाफ संघर्ष की आवश्यकता है।राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा आज देश में मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गया है।देश के 5% लोग 75 फीसदी संपत्ति पर कब्जा कर बैठे हैं।ऐसे में मजदूरों की कैसे दशा सुधरेगी।बैठक में कामरेड भोला सिंह,संतु सिंह एवं सुरेश ठाकुर में अपना विचार व्यक्त किया।बैठक में कृष्ण मुरारी दुबे,मनाजरूल हक,चंद्रशेखर तिवारी,सुजीत पांडे,राहुल कुमार, पूरन चंद साव,नसीम राइन,सोनू अहमद,प्रभु साव,राजेंद्र बैठा, विमला कुंवर,देवंती देवी,उमेश सिंह चेरो,फेकन उरांव,गणेश राम, भोला सिंह,मुनेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने