अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना पासवान को रांची में किया गया सम्मानित


अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना पासवान को रांची में किया गया सम्मानित।

धनबाद/रांची : अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना पासवान को उम्मीद फाउंडेशन द्वारा आयोजित झारखंड का सर्वोच्च प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।यह आयोजन रविवार को रांची में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि खेल मंत्री (झारखंड सरकार) सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों यमुना को सम्मान प्राप्त हुआ।यमुना ने सम्मान के लिए उम्मीद फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी के लिए हैं।जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया,आगे बढ़ाया।वर्तमान में यमुना खेलने के साथ - साथ बच्चों को प्रशिक्षण भी देते हैं।इनके कई छात्र भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।

सम्मानित किये जाने पर धुरकी (गढ़वा) थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव,तेतुलमारी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव लक्ष्मीकांत सिन्हा,ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रभात कुमार शर्मा,झारखंड ताइक्वांडो के सचिव संजय कुमार शर्मा,विजय विश्वकर्मा,अमित कुमार रवानी सहित अन्य ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने