16 फरवरी को झारखंड में फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण होगी रिलीज
हजारीबाग : फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग,रामगढ़,गिरिडीह एवं कोडरमा जिला में पहले रिलीज की जाएगी और उसके बाद धीरे - धीरे पुरे भारत में फिल्म रिलीज होगी।इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक डा. बिमल कुमार मिश्र एवं निर्माता गजानंद पाठक ने प्रेस वार्ता कर दी।प्रेस वार्ता विवेकानंद आईटीआई जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग में की गई।
फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण युवाओं में उत्साह, शक्ति, भक्ति, आत्म श्रद्धा,आत्म विश्वास के साथ आत्म साक्षात्कार की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।
हजारीबाग झारखंड के कलाकारों द्वारा अभिनित यह फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के दिव्य व्यक्तित्व से परिचय कराती है।श्री रामकृष्ण परमहंस जन्म से ही अपने दिव्यता प्रकट करते हैं। उनके जीवन में मां काली के दर्शन के लिए व्याकुलता रहती है।वे मां काली की भक्ति में डूब जाते हैं और स्वयं मां कालीमय हो जातें हैं। इस फिल्म में जगतगुरू श्री रामकृष्ण किस प्रकार अपने शिष्य नरेंद्र को स्वामी विवेकानन्द बना देने का प्रशिक्षण देते हैं और अन्य युवाओं को किस प्रकार अध्यात्म की गहराई तक ले जातें हैं।इसे सुंदर अभिनय और गीत संगीत द्वारा दिखाया गया है। भजन सम्राट अनूप जलोटा,सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने बहुत ही सुन्दर गायकी का परिचय देते हुए श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन की घटनाओं को जीवंत कर दिया है।फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हमें अध्यात्मिक दुनिया में ले जाता है। संगीतकार अजय मिश्रा ने संगीत दिया है।जिन्होने देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में संगीत दिया था।वीईसी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के द्वारा यू सर्टिफिकेट दिया गया।निर्माता गजानंद पाठक ने बताया कि काफी समय से दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार रहा हैं।जिस पर अब दर्शकों को खुशखबरी मिल रही हैं।फिल्म पूर्ण रूप से मनोरंजक,पारिवारिक और संदेशात्मक हैं। युवाओं में जोश भर देने वाली, दुनिया को राह दिखाने वाली, हर धर्म,जाति और व्यक्ति इस फिल्म से मिलने वाले संदेशों को मनोरंजन के साथ जोड़ने वाली है यह अनोखी फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण।झारखंड में बनी इस फिल्म के कलाकर अमरकांत राय,मुकेश राम प्रजापति,श्रेष्ठा,चांदनी
झा, मनोज पांडेय,गजानंद पाठक, दीपक घोष , श्रीमति चंचला रॉय, संजय तिवारी, प्रसन्न मिश्रा , प्रशांत कुमार पांडेय एवं अन्य हैं।
गीतकार डा हरे राम पांडेय और इस फिल्म के निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम मुम्बई में हुआ है। श्री राहुल पाठक ने फिल्म छायांकन किया है।फिल्म की क्वालिटी अच्छी है।धर्म,अध्यात्म,योग और ध्यान पर आधारित श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर इस फिल्म को बनाया गया हैं।यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ - साथ जीने की कला भी बताने का काम करेगी ।
आज के वर्तमान युग में श्री रामकृष्ण परमहंस एक युगावतार के रुप में आए हैं यह उनके जीवन को देखने ऐसा ही लगता है। उन्होंने स्वयं कहा है कि जो श्रीराम,श्रीकृष्ण हैं।वहीं इस बार श्री रामकृष्ण परमहंस हैं। स्वामी विवेकानंद ने उन्हे अवतार वरिष्ठ कहा है। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद कलाकारों और युवाओं में उत्साह हैं।
