कांग्रेस पार्टी कतरास मंडल एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
आगामी चुनाव में बाघमारा विधायक को जनता माफ नहीं करेगी - जलेश्वर महतो
कतरास : कांग्रेस पार्टी कतरास मंडल के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कतरास हटिया राजस्थानी धर्मशाला में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय एवं संचालन युवा कांग्रेस कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह ने किया।मौके पर कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यकारी अध्यक्ष,जिला महासचिव सहित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।जिस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने अपना - अपना विचार रखा।
पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने सभी की बातों को सुनते हुए कहा कि डुमरी उप चुनाव के बाद एक सप्ताह के भीतर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कमिटी का विस्तार व गठन किया जाएगा।साथ ही संगठन को अधिक से अधिक मजबूती मिलें। इस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शेर की तरह लड़े हैं और हमेशा शेर की तरह ही लड़ेंगे।बाघमारा विधायक को लेकर उन्होंने कई सवाल किये।उनका सवाल रहा कि बाघमारा विधायक अपने कार्यकाल में विधायक मद का हिसाब दें।जनता आगामी चुनाव में हिसाब मांगेगी एवं 99 एकड़ जमीन जिसका घेराव कर रखा गया हैं।वह किसकी हैं और वहां किसका अवैध कोयला का काम होता था।इन सभी सवालों का हिसाब जनता को विधायक दें।जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को खतरे से बचाने का समय आ गया है।संविधान खतरे में है और कांग्रेस पार्टी रहेगी तो देश खतरे से बचेगा।ऐसे में बाघमारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू करनी है। आगामी चुनाव की तैयारी में लगते हुए बूथ,पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन करते हुए विस्तार करना है।जिससे पार्टी को मजबूत बनाना हैं।उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा का आतंक हैं ढुल्लू महतो और जलेश्वर महतो बाघमारा के गांधी हैं।
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने कहा कि बाघमारा विधायक अवैध एमएलए हैं।विपक्ष में कोई कुछ नहीं कहता हैं।लेकिन,बाघमारा विधायक कोयला चोरी पर कहते हैं।यह हास्यास्पद बात हैं कि कोयला चोर कोयला चोरी के बारे में कहता हैं।आगे उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा को ढुल्लू महतो से निजात दिलानी है और आगामी विधानसभा चुनाव में बाघमारा विधानसभा कांग्रेस के झोली में जाएगी।
वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जो कार्य जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में किये हैं।वह किसी अन्य विधायक ने नहीं किया हैं।पंचायत स्तर पर जलेश्वर महतो का कार्य दिखता हैं।शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पानी,बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए हमेशा पूर्व मंत्री ने जनहित में कार्य किये हैं।
इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल,राजकुमार महतो,असलम मंसूरी,माधव सिंह,पी.पी पांडेय,राहुल महतो,लगन देव यादव,भोला राम,शौकत खान जावेद रजा,मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी,दयाल महतो,बलराम महतो,अजय पासवान,विनोद सिंह,रॉबिन पाल,निजाम अंसारी,हरि कुंभकार,बालू रजवार,रूपेश कुंभकार,मजहर अंसारी,महफूज आलम,अनीता देवी,आशा देवी,बबिता देवी,जलील अंसारी,धनु कुम्हार, चुन्नी देवी,मुस्कान परवीन,मीना देवी,उर्मिला देवी,पिंकी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें।

