धनबाद। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जिला के सभी प्रखंडों/नगरों के मंडल कमेटी,पंचायत/वार्ड एवं बूथ कमिटी की समीक्षा को लेकर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडो एवं नगर के पंचायतो एवं वार्डों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने के साथ आने वाले चुनाव में जिला के सभी विधानसभा के साथ-साथ धनबाद लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण,पूर्व मंत्रीगण, माननीय विधायक,मंच-मोर्चा के अध्यक्षगण एवं सभी प्रखंड/नगर के अध्यक्षगण एवं तमाम कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश डेलीगेट सह प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिन्हा,पप्पू पासवान, मनोज कुमार हाड़ी, डीएन यादव जयप्रकाश चौहान,आनंद मोदक, रंजीत पांडे,बलराम महतो,रत्नेश यादव, मृत्युंजय सिंह,मुकेश प्रसाद,संतोष राय ,पप्पू कुमार तिवारी,अरविंद सैनी,सरफुद्धीन अंसारी, अर्जुन भूइंया,सोहराब अली,अजय पांडे,ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
